कांग्रेसियों को घुसने मत देना यह महिलाओं से घृणा करते हैं इनके अधिक से अधिक प्रत्याशी महिला अपराध के दोषी
रायसेन के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विकास पर लगेगी कमल की मोहर – नेहा बग्गा
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा बग्गा ने सांची विधानसभा के रायसेन के मंडलों में महिलाओं से चर्चा कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की महिलाओं में शिवराज जी के प्रति उत्साह और विश्वास देख नेहा बग्गा ने कहा इसे आप सबको बरकरार रखना है और 17 तारीख को कमल के बटन को दबाकर बीजेपी को विजई बनाना है।
कांग्रेस की सोच-कांग्रेस के कार्य कांग्रेस का नेतृत्व महिला विरोधी है कांग्रेस ने सर्वाधिक महिला अपराधों को अंजाम देने वाले, महिलाओं से घृणा करने वाले लोगों को मध्य प्रदेश में अपना प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस आई तो मध्य प्रदेश में फिर एक बार राजनीति का अपराधीकरण होगा। सतर्क रहें अपने लाडले भैया बच्चों के मामा और आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कार्यों पर अपना वोट दे कर भाजपा को आशीर्वाद प्रदान करें।