मुख्यमंत्री ने कहा मैं आज खंडवा रोड शो में हूं। आपके सामने यह सैलाब बता रहा है कि जनता दिल खोलकर स्वागत कर रही है। एक बार फिर भाजपा सरकार। लगातार तीसरे टेन्योर के लिए जनता का रोड पर उत्साह और उमंग से सैलाब उमड़ा है। निमाड़ की गर्मी और दोपहर 1 बजे का समय चल रहा है लेकिन ऐसे समय में जनता बता रही है कि जनता का भाजपा से लगाव कितना है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कोई कठिन नहीं है। जनता ने बढ़ चढ़कर मोदी जी के पक्ष में वोट दिया है। पहले चरण में हम सफलता के साथ निश्चित रूप से 6 की 6 लोकसभा सीटे जीत रहे हैं। देश की 102 सीटों पर भी रिकॉर्ड बनेगा।
मैं मान कर चला हूं, आने वाले समय में जिस प्रकार का माहौल चल रहा है भाजपा अपने उद्देश्य की प्राप्ति करेगी। देश में ऐतिहासिक बहुमत की सरकार बनेगी।
भाजपा द्वारा 200 सीट से अधिक न जीतने के कांग्रेस के दावे पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस में दम हो तो कहे 400 की बात, क्यों 200 की बात कर रहे हैं। उन में दम ही नहीं है कांग्रेस ने सभी 400 सीट पर प्रत्याशी खड़े ही नहीं किए. विपक्ष की हालत बहुत खराब है। उम्मीद कर रहे हैं कि इससे सबक लेकर अगले चुनाव में कुछ करेगी।