- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि झाबुआ में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सभा हुई थी।
- ये नरेन्द्र मोदी जी का चुनाव है। उनका न खुद का मकान है। न खुद की जायजाद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन इस समाज के लिए दान कर दिया।
- मोदी जी अपने भाई, बहन, लड़के, भतीजे और रिश्तेदार के लिए चुनाव नहीं लड़ रहें।
- वो 142 करोड़ परिवार वालों के लिए, देशवासियों की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
- उन्होंने यहां अमर शहीद क्रांतिवीर टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की। ये वीरों और महावीरों की धरती है।
- पहले माछलिया घाट (पुराना झाबुआ) में रात में आना मुश्किल होता था।
- अब नरेन्द्र मोदी जी ने माछलिया घाट के अंदर नेशनल हाईवे के माध्यम से 324 करोड़ की झाबुआ-इंदौर की सड़क दी। यहीं नहीं दिल्ली-बड़ोदरा-मुंबई मार्ग (सुपर एक्सप्रेस हाईवे) से पूरे झाबुआ, मेघनगर, रतलाम का जबरदस्त विकास होगा।
- 2,434 करोड़ की लागत से आपके जिले के अंदर 52 सड़के मिल रही हैं। सड़कों के माध्यम से विकास कर रहे हैं।
- 287 करोड़ रुपये की लागत से 48 सिंचाई योजनाओं से खेतों में पानी पहुंचाया।
- 552 करोड़ रुपये की लागत से 16 कॉलेज मिलेंगे।
- 143 करोड़ रुपये की लागत के रीजनल हॉस्पिटल मिला, आयुष्मान कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड मिले हैं।
- बिना ब्याज का पैसा या तो रामराज्य में मिलता था। या मोदी जी के राज में मिलता है।
- प्रधानमंत्री मोदी जी का स्वयं का मकान नहीं है, लेकिन गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के मकान देने का निर्णय किया।
- माताओं-बहनों के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन के माध्यम से घर-घर में गैस कनेक्शन और शौचालय देने का काम किया।
- अभी जिन गरीबों के पास मकान नहीं है। इस वोट के बाद फिर 3 करोड़ मकान मंजूर कर रहे हैं।
- गरीब भाई-बहन को दोनों टाइम अनाज देने का काम मोदी जी कर रहे हैं।
- हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये तक फ्री में इलाज कराने का मोदी जी का आश्वासन है।
- हम गरीब आदमी को खाने के लिए राशन दे रहे हैं। जलाने के लिए गैस कनेक्शन दे रहे हैं। रहने के लिए पक्का मकान दे रहे हैं। और बीमार पड़ने पर 5 लाख रुपये तक का फ्री में इलाज करवा रहे हैं।
- झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम के किसी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भर्ती होने के बाद अगर किसी बड़े अस्पताल में पहुंचाने की जरूरत पड़ी, तो डॉक्टर और कलेक्टर के माध्यम एयर एंबुलेंस की मदद से जान बचाने का काम करेंगे। ये हमारी सरकार ने निर्णय किया है।
- यह सरकार गरीबों की सरकार है, इसमें आपका अधिकार है। ये बडे़ लोगों की सरकार नहीं है।
- कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर डॉ यादव ने कहा कि एक और भाईसाहब चुनाव लड़ रहे हैं। कितनी बार चुनाव लड़ेगें मालूम नहीं।
- कभी विधायक बने, कभी सांसद बने, कभी पदाधिकारी बने… लेकिन करने-धरने के नाम पर जीरो। झाबुआ में कुछ काम नहीं करते ये उनका अधिकार है।
- कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम आर्थिक सर्वेक्षण कराएंगे।
- आर्थिक सर्वेक्षण में जिनके पास ज्यादा धन है, उनसे छीनकर अल्पसंख्यकों को देंगे।
- राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा ने कहा, अमेरिका का कानून अच्छा है।
- उन्होंने कहा कि अमेरिका का कानून क्या है? किसी व्यक्ति के पास 100 बीघा जमीन है। उसकी मृत्यु हो जाती है, तो 100 बीघा जमीन में से उसके बाल बच्चे जब अधिकारी बनेंगे तो उनको 40 बीघा मिलेगी 60 बीघा सरकारी हो जाएगी।
- अगर तुमको अमेरिका ज्यादा अच्छा लगता है, तो वही चुनाव लड़ो, भारत में क्या जरूरत है ?
- कांग्रेस के लोगों ने आदिवासियों का कभी भला नहीं किया। इनके लिए जल, जंगल, जमीन केवल बोलने के लिए है।
- ये कहते हैं हमारी सरकार बनवाओ एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे।
- देश की आजादी से लेकर लगातार 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई। अब एक झटके में गरीबी हटा देने की बात करते हैं..
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जैसे 2014 में दिलीप सिंह भूरिया जी को जिताया। 2019 में गुमान सिंह डामोर जी को जिताया, वैसे ही इस बार अनिता चौहान जी को जिताने का संकल्प लें। हम सब मिलकर कमल खिलाएंगे।