भोपाल। सुन्नी सकलैनी जामा मस्जिद अशोका गार्डन भोपाल में ईद- उल- अजहा की नमाज दो बार होगी। पहली बार सोमवार 17 जून को सुबह 7.15 बजे नमाज होगी। दूसरी बार 8.15 बजे दो रकात नमाज ईद-उल- अजहा वाजिब अदा की जायेगी।
सुन्नी सकलैनी जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाफिज मुबीन सकलैनी ने बताया कि सदर नूरउद्दीन सकलैनी ने ईद और बकराईद में दो बार नमाज पढ़ने की व्यवस्था इसलिये की है कि हर मुसलमान नमाज पढ़ सके। मस्जिद में जगह कम के कारण सभी लोग एक साथ एक ही बार में नमाज नहीं पढ़ पाते थे। इसलिये दो बार नमाज पढ़ने का फायदा उन लोगों को भी होता हे जो देर से घर से निकलते है। उनका कहना है कि हर मुसलमान रोजाना पांचों वक्त की नमाज पढ़े। अल्लाह से दुआएं मांगे। जो असर दुआ में है वो दवा में नहीं है। ईद-उल- अजहा की नमाज के बाद तीन दिन चलने वाला कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। सुन्नी सकलैनी जामा मस्जिद में भी हिस्सा लेने की व्यवस्था है। जो लोग महंगा बकरा हनीं ले सकते वो बड़े जानवरों में हिस्सा ले सकते है। कुर्बानी का गोश्त तीन हिस्सों में बांटने का हुक्म है। पहला हिस्सा उन दोस्तों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों वो देना चाहिए जिनके घर कुर्बानी नहीं होती। दूसरा हिस्सा गरीब, विधवा, बेसहारा को देनाचाहिए। तीसरा घर में पकायें। अल्लाहपाक कुर्बानी कराने वाले की नीयत कोदेखते है। कुर्बानी का जानवर कुर्बानी कराने वालों को अपनी पीठ पर लादकर जन्नत तक ले जायेगा।