नवरत्न योजनाओं के साथ विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी राष्ट्रवादी भारत पार्टी
भोपाल। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी मैदान तैयार है। जहां भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बचाने तो कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए चुनावी मैदान में जोर आजमाइश करती हुई नजर आ रही है। वहीं तीसरे मोर्चे के तौर पर भी प्रदेश में राजनीतिक दल सक्रिय है।
राष्ट्रवादी भारत पार्टी ने भी मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उसी कड़ी में पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी करते हुए प्रदेश की 26 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अविनाश शुक्ला ने बताया कि वह प्रस्तावित नवरत्न योजनाओं के साथ मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ताल ठोक कर तीसरा विकल्प बनेंगे। उन्होंने कहा जनता भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर तीसरे राजनीतिक दल पर भरोसा जताने को तैयार है।