रांची, झारखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी की नव गठित ज्वाइनिंग कमिटी की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,कमिटी के प्रदेश संयोजक डॉ रविंद्र कुमार राय,विधायक बिरंची नारायण, ढुल्लू महतो,गिरिनाथ सिंह,गणेश तिवारी सहित ज़िलों के संयोजक एवम सह संयोजक उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ ,सबका सबका विकास का संकल्प सबके प्रयास और सबके विश्वास के साथ पूरा करने का निश्चय किया है। जिसे लगातार धरातल पर उतारा जा रहा।
उन्होंने कहा कि हमें सबके बीच जाना है और सबको भाजपा में लाना है। सशक्त भारत केलिए सशक्त भाजपा आज युग की मांग है।उन्होंने कहा आत्म निर्भर भारत,स्वाभिमानी भारत,विकसित भारत के निर्माण में भाजपा देश में हर घर भाजपा के संकल्प को सिद्धि में बदलना चाहती है।